Thursday, March 26, 2026
HomeUncategorizedसोना-चांदी खरीदने का प्लान है? दुकान जाने से पहले देख लें आज...

सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? दुकान जाने से पहले देख लें आज की रेट लिस्ट, कीमतों ने फिर चौंकाया


नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. पिछले दो सत्रों में आई गिरावट के बाद निवेशकों की सक्रिय खरीदारी से कीमती धातु में एक दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली.

यह उछाल बाजार में नए भरोसे और वैश्विक संकेतों के सकारात्मक प्रभाव का संकेत दे रहा है. शादी के मौसम में भौतिक मांग भी इस रैली को सहारा दे रही है.

कितना बदला सोना-चांदी के भाव

देश भर में 24 कैरेट सोना 15,660 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया, जो कल की तुलना में 289 रुपये की बढ़ोतरी दर्शाता है. इसी तरह 22 कैरेट सोना 14,355 रुपये प्रति ग्राम (कल से +265 रुपये) और 18 कैरेट सोना 11,745 रुपये प्रति ग्राम (कल से +217 रुपये) पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी की बात करें तो, कल के मुकाबले इसके दाम बढ़े हैं. दिल्ली में शनिवार को चांदी की कीमत 274.90 रुपये प्रति ग्राम था. वहीं एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,74,900 दर्ज किया गया. वहीं आज यानी रविवार को चांदी ₹285 प्रतिग्राम और ₹2,85,000 प्रति किलो है.

प्रमुख शहरों में सोने के दाम  

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि और पुणे में 24 कैरेट सोना 15,660 रुपये प्रति ग्राम पर स्थिर है. दिल्ली में यह थोड़ा प्रीमियम पर 15,675 रुपये, जबकि चेन्नई में 15,731 रुपये प्रति ग्राम है. अहमदाबाद में 15,665 रुपये दर्ज किया गया.  

शहर 24K 22K 18K 
मुंबई 15,660 14,355 11,745  
दिल्ली 15,675 14,370 11,760
कोलकाता 15,660 14,355 11,745
चेन्नई 15,731 14,420 12,350
बेंगलुरु 15,660 14,355 11,745
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments