Wednesday, March 25, 2026
HomeUncategorizedबाप रे! इस शेयर ने दिया जबरदस्त रिटर्न, 1 लाख बने 1...

बाप रे! इस शेयर ने दिया जबरदस्त रिटर्न, 1 लाख बने 1 करोड़


भारतीय शेयर बाजार में कुछ कंपनियां ऐसी भी होती हैं जो ज्यादा चर्चा में नहीं रहतीं, लेकिन लंबे समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न देती हैं. जिससे निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका मिलता है.  लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी ऐसा ही एक स्टॉक बनकर उभरा है. पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के शेयर ने लगातार मजबूती दिखाई है और कीमत नए स्तरों तक पहुंची है. जिससे यह बाजार के बड़े वेल्थ क्रिएटर शेयरों में गिना जाने लगा है. आइए जानते हैं, इसके बारे में….

5 साल में 1 लाख बना करीब 1 करोड़

लंबी अवधि में लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी के शेयर ने निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है. मार्च 2021 में इसका भाव करीब 11 रुपये के आसपास था, जो अब बढ़कर लगभग 1,205 रुपये तक पहुंच गया है. इस तरह करीब पांच साल में शेयर ने लगभग 10,854 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया |आंकड़ों की बात करें तो, इसी तेजी की वजह से अगर किसी निवेशक ने उस समय कंपनी शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो आज उसकी वैल्यू करीब 1 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच सकती थी |

2021 के बाद आई जोरदार तेजी

कंपनी के शेयर में असली उछाल 2021 के बाद देखने को मिली, जब इसमें निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ने लगी. खासतौर पर मई 2024 से जुलाई 2025 के बीच शेयर ने तेज रफ्तार पकड़ी. इस अवधि में स्टॉक ने करीब 120 प्रतिशत का रिटर्न दिया. इसी दौरान यह 1,613.40 रुपये के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर तक भी पहुंचा था |

रिटेल निवेशकों की भी बड़ी हिस्सेदारी

महाराष्ट्र की प्रमुख आयरन ओर माइनिंग कंपनियों में शामिल इस कंपनी में आम निवेशकों की भी अच्छी-खासी भागीदारी है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कंपनी में करीब 32.5 प्रतिशत हिस्सेदारी रिटेल निवेशकों के पास है. इसका मतलब यह है कि इस शेयर में आई तेजी का फायदा केवल बड़े निवेशकों को ही नहीं, बल्कि छोटे निवेशकों को भी मिला है |

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन

बीएसई पर गुरुवार, 12 मार्च के कारोबारी दिन तेजी दर्ज की गई थी. दिन की समाप्ति पर कंपनी शेयर 1.64 प्रतिशत या 19.45 रुपये की तेजी के साथ 1205.60 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. दिन का इंट्रा डे हाई 1213.40 रुपये था. कंपनी के मार्केट कैप की बात करें तो, यह 65,627.93 करोड़ रुपये है |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments