Wednesday, March 25, 2026
HomeUncategorizedबाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ...

बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक


मुंबई: आज घरेलू बाजारों में एक साथ दोहरी मार देखने को मिली हैं. एक तरफ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी खुलते ही भारी गिरावट के साथ लाल निशान में चले गए. दूसरी तरफ कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी के दाम भी तेजी से फिसले.

निवेशक सुबह से ही परेशान नजर आए. आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई, जिसने पूरे बाजार को नीचे खींचा. वैश्विक संकेतों के साथ घरेलू कारकों ने भी इस गिरावट को बढ़ावा दिया. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट अस्थायी हो सकती है, लेकिन फिलहाल माहौल कमजोर बना हुआ है.

सेंसेक्स-निफ्टी की कमजोर शुरुआत

कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स पिछले बंद 84,233.64 से फिसलकर 83,968.43 पर खुला और फिर तेजी से 83,795.65 तक लुढ़क गया, यानी 438 अंकों की गिरावट. निफ्टी भी 25,953.85 से घटकर 25,906.70 पर खुला और 25,822.30 तक पहुंच गया. शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी 131 अंक नीचे आ गया. बाजार में बिकवाली का दबाव साफ दिख रहा था.

आईटी शेयरों में भारी टूट

गिरावट की सबसे बड़ी वजह आईटी सेक्टर रहा. इन्फोसिस के शेयर 4.50%, टेक महिंद्रा 4.20%, टीसीएस 3.80% और एचसीएल टेक 3.40% तक गिरे. पिछले सप्ताह भी अमेरिकी एआई टूल्स की खबरों से आईटी स्टॉक कमजोर हुए थे. इस बार भी वैश्विक संकेतों ने भारतीय आईटी कंपनियों पर असर डाला. निवेशकों ने बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली की.

सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

लार्जकैप में इटरनल 2% और एमएंडएम 1.10% नीचे रहे. मिडकैप में कोफोर्ज 5%, एमफेसिस 4.10%, पर्सिस्टेंट 3.90% और गोदरेज प्रॉपर्टीज 2% गिरे. स्मॉलकैप में एआरईएंडएम 4.10%, साइएंट 3.50%, केफिनटेक 3% और एफएसएल 2.80% तक लुढ़के. इन शेयरों ने बाजार की कमजोरी को और गहरा किया.

सोना-चांदी में बड़ी नरमी

एमसीएक्स पर चांदी का भाव 2,63,018 रुपये से घटकर 2,60,453 रुपये प्रति किलो हो गया, यानी 2,565 रुपये की गिरावट. इसका उच्च स्तर 4,20,048 रुपये से अब 1.59 लाख रुपये तक सस्ता है. सोना भी 1,58,755 रुपये से फिसलकर 1,57,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. रिकॉर्ड हाई 1,93,096 रुपये से अभी 35,395 रुपये कम है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments